अनोखी शादी: सेक्स चेंज करवा कर लड़के से बना लड़की, स्कूल के दोस्त से रचाई शादी

0
शादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वेस्ट बंगाल में एक ट्रांसजेंडर और लड़के की शादी ने नई मिसाल कायम कर दी है। 30 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला श्री घटक ने पिछले साल बंगाली रीति-रिवाज से संजय नाम के एक लड़के से शादी की थी। श्री घटक ने जन्म से लड़का था लेकिन संजय से प्यार होने के बाद उन्होने अपनी सर्जरी करवाकर लड़की बने और कानूनी रूप से संजय के साथ शादी कर ली।

इसे भी पढ़िए :  रूपा गांगुली के विवादित बयान पर TMC मंत्री का पलटवार, बोले- बताएं, बंगाल में कितनी बार हुआ आपका बलात्कार

 

श्री घटक ने संजय मुहूरी को अंगुठी पहनाकर दुनिया को संदेश दे दिया है कि प्यार सबके लिए समान होता है। बता दें कि, इस शादी से पहले दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर चला था। श्री घटक जन्म से लड़का हैं, लेकिन उन्होंने संजय से शादी करने के लिए सर्जरी करवाकर लड़की बनी हैं। इस शादी को कानूनी मान्यता मिलने की बात न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय है।

इसे भी पढ़िए :  दशमी के बाद नहीं कर सकेंगे दुर्गा मूर्ति विसर्जन : ममता बनर्जी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्री घटक ने बताया कि जब आठवीं क्लास में पढ़ती थीं तभी स्कूल में उनकी मुलाकात संजय से हुई। शुरुआत में दोनों दोस्त थे, लेकिन कुछ साल बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब दोनों के बीच प्यार हो गया तो उन्होंने इस रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला किया उस वक्त दोनों लड़के थे, इसलिए शादी में अड़चन आ रही थी। काफी सोच विचार के बाद श्री घटक ने साल 2015 में सर्जरी करवाई और अपना सेक्स चेंज करवा लिया, इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली।

इसे भी पढ़िए :  बिहार पर भारी पड़ने वाले है अगले 4 दिन

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse