पाकिस्तान के लाहौर में धमाका, 8 की मौत, कई लोग घायल

0
पाकिस्तान

एक बार फिर से पाकिस्तान के लाहौर में बम ब्लास्ट हुआ है। पाक मीडिया के मुताबिक रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाई ब्लॉक एरिया में विस्फोट हुआ है। जिसमें 8 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 15 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि बिस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़िए :  तिब्बत के पठार पर चीनी सेना ने किया युद्धाभ्याास

 

पंजाब सरकार ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दावा किया है कि ब्लास्ट जनरेटर के फटने के कारण हुआ है। राहत बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़िए :  मोसूल की लड़ाई में इराकी आर्मी ने 150 आतंकियों को मार गिराया

 

बता दें कि, कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा के बाहर विरोध रैली में एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था। इसमें दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत 13 की मौत हो गई थी और 71 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने पाक को दिया झटका, सैन्य मदद के लिए फिर लगाई शर्त