रैगिंग कर कर्नाटक में छात्रा को जबरदस्ती पिलाया फिनाइल, हालत गंभीर

0

कर्नाटक के गुलबर्गा के अल कमर नर्सिंग स्कूल में सीनियर्स ने रैगिंग के दौरान नर्सिंग की छात्रा को टॉयलेट क्लीनर पीने के लिए मजबूर किया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से छात्रा अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर के कई अंदरूनी अंग जल गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कैमरे में कैद हुआ यूपी पुलिस का बेशर्म कांस्टेबल, नाबालिग लड़कियों से की थी छेड़छाड़, देेखें वीडियो

एनडीटीवी इंडिया के मुताबिक छात्रा की मां दिहाड़ी मजदूर है और बेटी को पढ़ने के लिए उसने तीन लाख का लोन लिया हुआ है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे पिछले पांच महीनों से तंग किया जा रहा था और सीनियर्स उसके खिलाफ़ रंगभेद टिप्पणी भी करते थे। इस पूरे मामले की जांच के लिए गुलबर्गा पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: प्रचार में दिखाए जा रहे हैं विवादित वीडियो, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज