महिला कांग्रेस नेता के घर पर कबड्डी खिलाड़ी से गैंगरेप

0
कबड्डी खिलाड़ी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाब के खन्ना में महिला कांग्रेस नेता के घर पर कबड्डी खिलाड़ी से कुछ लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया और पास के कमरे में बेठी महिला कांग्रेसी नेता चुपचाप बेठी हुई चीखें सुनती रही।

इस वारदात में एक महिला कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कबड्डी खिलाड़ी से बुधवार शाम को बंदूक दिखाकर रेप किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अवतार सिंह, निर्मल सिंह और शहनाज हैं। पीडि़ता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि वह सर्कल लेवल की कबड्डी खिलाड़ी हैं और चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। डेढ़ साल पहले वह कलसाना के अवतार सिंह से मिली थी। इसके बाद उसने कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित कराने को लेकर उससे बात की थी। इसके बाद से दोनों के बीच कई बार फोन पर बात होती थी। शिकायत में आगे कहा गया कि बुधवार को उसे अवतार की मिस कॉल आई, इस पर उसने कॉल किया। आरोपी ने उसे दिवाली की खरीदारी और परिजनों से मिलाने के लिए खन्‍ना बुलाया।

इसे भी पढ़िए :  पाक पर जमकर बरसे मोदी, कहा- आतंकवाद के लिए केवल एक देश जिम्मेदार

पीडि़ता के अनुसार अवतार बस अड्डे पर उसे लेने के लिए कार लेकर आया। यहां उसने कहा कि खन्‍ना में उसकी बहन है जिसका नाम शहनाज है। इसके बाद वह उसे शहनाज से मिलाने के लिए ले गया। शहनाज के घर पर मल्‍लोवाल गांव का निर्मल सिंह पहले से ही मौजूद था। शहनाज ने उसे चाय पिलाई। इसके बाद अवतार उसे घर दिखाने के लिए पहली मंजिल पर ले गया। वहां उसने छेडछाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर अवतार ने पिस्‍तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने और फिर उसके दोस्‍त ने उसके साथ रेप किया।

इसे भी पढ़िए :  एनएसजी के मुद्दे पर मोदी की कूटनीति पर कांग्रस ने उठाये सवाल

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse