नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से निलंबित और दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट करके केजरीवाल को निशाने पर लिया है। इसमें एक टीवी कार्यक्रम में केजरीवाल को जज, वकील और आरोपी, तीनों की भूमिका में दिखाया गया है। साथ ही कपिल मिश्रा ने लिखा है, ‘खुद को बाइज्ज़त बरी करते राष्ट्रीय मुख्यमंत्री महोदय।’
बता दें कि हाल के वक्त में कपिल दिल्ली सरकार और केजरीवाल पर खासे हमलावर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल, दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही यह भी कहा था कि केजरीवाल अपने साथियों के करप्शन को ढकने की कोशिश कर रहे हैं। कपिल ने एक के बाद एक कई प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित सबूत भी रखे थे। हाल ही में दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों और कपिल के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी।
खुद को बाइज्ज़त बरी करते राष्ट्रीय मुख्यमंत्री महोदय pic.twitter.com/47AZxzEgWD
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) June 18, 2017
कपिल मिश्रा ने कुछ गलत नहीं कहा, क्योंकि मनीष सिसोदिया ने पंजाब चुनाव के समय ही घोषित कर दिया था कि अरविन्द केजरीवाल ही पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे और गोवा में तो अरविन्द केजरीवाल स्वघोषित मुख्यमंत्री थे ही, परंतु यह किसी ने नहीं कहा था कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में इस्तीफा देंगे, इस लिहाज से अरविन्द केजरीवाल राष्ट्री य मुख्यमंत्री ही बन जाते.