राज्य कर्मचारियों को इस साल दोगुना बोनस

0
मुंबई फिल्म समारोह

जयपुर:भाषा: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर राज्य कर्मचारियों को पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल दो गुना तदर्थ बोनस मिलेगा। इससे छह लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार बोनस का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों को छोडकर उन राज्य कर्मचारियों को मिलेगा, जो 4 हजार 800 रूपये ग्रेड-पे और उससे कम में वेतन ले रहे है। इस साल 2015-16 में बोनस की गणना पिछले वर्ष 2014-15 के 3 हजार 500 के स्थान पर दोगुनी यानी सात हजार रूपये तथा 31 दिन के माह के आधार की जायेगी।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक में बीजेपी ने दागी येदुरप्पा को बनाया पार्टी का चेहरा

प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6 हजार 774 रूपये तदर्थ बोनस मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर 406 करोड का अतिरिक्त वित्तीय भार पडेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा।

इसे भी पढ़िए :  सुशील ने फिर किया खुलासा, राबड़ी के पास 18 फ्लैट और 18 पार्किंग प्लेस होने का किया दावा