प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले कपिल मिश्रा, केजरीवाल के लोग दे रहे हैं जान से मारने की धमकी, साढ़ू के लिए हुई करोड़ों की डील

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

कपिल मिश्रा ने खुद को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा- ”मेरा नंबर सार्वजनिक किया जा रहा है, मुझे धमकियां मिल रही हैं।” कपिल ने कहा, ”मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा। एक भी सबूत, भाजपा और मेरे रिश्‍तों का लेकर आएं, आप किसी को भी मोदी और बीजेपी का एजेंट बोल देते हो। जो भी सवाल उठाएगा, वो बीजेपी का एजेंट है?”

इसे भी पढ़िए :  मोदी के मंत्री से शादी-खर्च का हिसाब मांग कर खुद घिरे केजरीवाल, ट्विटर यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक

 
कपिल मिश्रा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ कैश लेने के आरोप लगाए थे। उन्होंने अपना, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

इसे भी पढ़िए :  क्या होगा ‘आप’ का? मंत्री पद से हटाए गए कुमार विश्वास के करीबी कपिल मिश्रा आज करेंगे बड़ा खुलासा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse