प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले कपिल मिश्रा, केजरीवाल के लोग दे रहे हैं जान से मारने की धमकी, साढ़ू के लिए हुई करोड़ों की डील

0
कपिल मिश्रा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्‍ली कैबिनेट से हटाए गए आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार शाम प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कपिल ने कहा कि उनके पास केजरीवाल के भ्रष्‍टाचार के पुख्‍ता सबूत हैं जो वे मंगलवार को सीबीआई को सौंपेंगे। उन्‍होंने कहा कि वह इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराएंगे। कपिल ने कहा, ”मैं गवाह बनकर खड़ा रहूंगा। मैं देश को बताना चाहता हूं कि सत्‍येंन्‍द्र जैन ने मुझे खुद बताया था कि जमीन की डील के लिए 50 करोड़ रुपए, छतरपुर में एक 7 एकड़ के फॉर्म हाउस की डील और पीडब्‍ल्‍यूडी डिपार्टमेंट के 10 करोड़ के फर्जी बिलों को सही करने का काम सत्‍येन्‍द्र जी ने किया। अरविंद केजरीवाल के साढ़ू लगते हैं, बंसल परिवार की संस्‍थाएं हैं, उनके लिए किया।”

इसे भी पढ़िए :  'आप' के करप्शन पर तीन दिन में चुप्पी तोड़ेंगे कुमार विश्वास- कपिल मिश्रा

 

कपिल मिश्रा ने पार्टी द्वारा पीएसी की बैठक बुलाए जाने पर चुनौती देते हुए कहा, ”7 बजे पीएसी की मीटिंग है, चैलेंज देता हूं कि मुझे पार्टी से निकाल कर दिखाओ। मुझे धमकियां मिल रही हैं मैसेजेस और फोन पर।” खुद पर बीजेपी से जुड़ाव के आरोपों पर कपिल ने कहा, ”ये सब बेबुनियाद है। सब जानते हैं कि मैं आप में बीजेपी और मोदी का सबसे मुखर आलोचक रहा हूं।” कपिल ने कहा, ”हमने अरविंद को भगवान समझा था। केजरीवाल अपनी कुर्सी नहीं छोड़ सकते, वह पहले जैसे नहीं रह गए हैं।” उन्‍होंने कहा, ”अगर बंद दरवाजे के पीछे फैसले लिए जाएंगे तो मैं उन्‍हें नहीं मानूंगा।”

इसे भी पढ़िए :  रामजस कॉलेज हंगामा : दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर छात्र संगठनों का प्रदर्शन

 

 

कपिल मिश्रा ने विद्रोही स्‍वर तेज करते हुए कहा, ”खुली चुनौती देता हूं मुझे पार्टी से निकालकर दिखाओ। सारे मंत्रियों के दो सालों के जितने भी फाइलें हैं, सारे सार्वजनिक कर दो। सारे लोगों को बुला दो, सारे एक्‍सपर्ट्स को बुला लो। फिर देखते हैं कि किसने भ्रष्‍टाचार किया है। कौन पार्टी में रहेगा और कौन निकलेगा, ये फैसला जनता करेगी।”

इसे भी पढ़िए :  गोवा मामले पर SC कोर्ट ने लगाई कांग्रेस को फटकार

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse