ABVP के खिलाफ पोस्‍ट लिखने पर कारगिल शहीद की बेटी को मिल रही रेप की धमकीयां

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

हैशटैग स्टूडेंट्स अगेंस्ट एबीवीपी (#StudentsAgainstABVP) के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र इस मैसेज को शेयर कर रहे हैं।

गुरमेहर ने अपने फेसबुक स्टेटस में लिखा है, “एबीवीपी द्वारा निर्दोष छात्रों पर किया गया निर्मम हमला परेशान करने वाला है और इसे रोका जाना चाहिए।”

 

उन्होंने आगे लिखा, “यह हमला प्रदर्शनकारियों पर नहीं था बल्कि यह लोकतंत्र की हर उस धारणा पर हमला था, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। यह आदर्शों, नैतिक मूल्यों, स्वतंत्रता और इस देश में जन्मे हर व्यक्ति के अधिकारों पर किया गया हमला था।”

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में थाने पर हमले के बाद छलका पुलिसकर्मी का दर्द, कहा- उन्हों ने सब खत्म कर दिया

 

साथ ही गुरमेहर ने लिखा कि,”जो पत्थर तुम फेंकते हो, वह हमारे शरीरों को चोट पहुंचाते हैं, लेकिन ये हमारे आदर्शों को चोट नहीं पहुंचा सकते। यह प्रोफाइल तस्वीर डर के, निरंकुशता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का मेरा अपना तरीका है।” विश्वविद्यालय में साहित्य की छात्रा के सहपाठियों और दोस्तों ने इस पोस्ट को साझा किया है।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण भारत की निर्मला सीतारमण को सौंपा गया देश का रक्षामंत्री का पद

 

इस पहल के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद देशभर के विश्वविद्यालयों के बहुत से छात्रों ने इसी तख्ती वाली प्रोफाइल पिक्चर लगा ली है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली की कलयुगी मां! अपनी ही बेटी की जिंदगी को बना डाला 'नर्क', ये दास्तान आपको हिला देगी!

 

गुरमेहर की फेसबुक पोस्ट पर अब तक 2100 प्रतिक्रियाएं और 542 टिप्पणियां आ चुकी हैं। इस पोस्ट को 3456 बार साझा किया जा चुका है। बता दें, रामजस कॉलेज में बुधवार को आइसा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच भारी हिंसा देखने को मिली थी।

अगली स्लाइड में देखें  गुरमेहर का वीडियो

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse