कश्मीरी अलगाववादियों को पाकिस्तान से खतरा: जितेंद्र सिंह

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर घाटी में अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा कड़ी किए जाने को सही ठहराते हुए शुक्रवार(9 सितंबर) को कहा कि उन्हें पाकिस्तान से खतरा है जो उन पर हमला कर सकते हैं, ताकि इसका दोष भारत पर मढ़ा जा सके।

इसे भी पढ़िए :  नमाज पर छुट्टी को लेकर उत्तराखंड में सियासत, बीजेपी ने फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

सिंह ने कहा कि कश्मीर में मौजूदा अशांति विश्व में पहली ऐसी अशांत स्थिति है जिसमें घायल हुए आम नागरिकों और घायल हुए सुरक्षा बलों एवं पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग समान है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा बलों ने कितना संयम बरता है।

इसे भी पढ़िए :  एआर रहमान भी जल्लीकट्टू के समर्थन में रखेंगे उपवास, रजनीकांत और कमल हासन पहले ही कर चुके हैं ऐलान

उन्होंने कहा कि हालात में सुधार होते ही राज्य के युवाओं से बात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री (महबूबा मुफ्ती) को दोषी ठहराते रहते हैं, लेकिन इसमें शामिल ताकतों को नजरअंदाज कर देते हैं। पाकिस्तान एवं अलगाववादी खतरा हैं।

इसे भी पढ़िए :  दलितों के मुंह में पेशाब करने वाले 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिंह ने कहा कि ‘पाकिस्तान हमारे लिए ही नहीं, बल्कि अलगाववादियों के लिए भी खतरा है। अलगाववादियों को हमसे (भारत) कोई खतरा नहीं है, बल्कि उन्हें पाकिस्तान से खतरा है।’