दिल्ली के मुख्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने शिरोमणी अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठजोड पर सांप्रदायक राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केवल आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसका सांप्रदायिक एकता में विश्वास बहुत मजबूत है और इसी पार्टी ने सांप्रदायक ताकतों को गंभीर चुनौती दी है। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी ने, क्योंकि सांप्रदायक ताकतों (अकाली-भाजपा) को एक गंभीर चुनौती दी है, इसी लिए उनका पूरा जोर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने पर लगा हुआ है। मोदी पर अपने तीखे हमले जारी रखते केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले तो आम लोगों को अच्छे दिन आने के सपने दिखाए परन्तु बाद में उन ही वायदों को चुनावी जुमला इकरार दे दिया। परन्तु इस के उलट, आम आदमी पार्टी जनता के साथ किए अपने सभी वायदे पूरे करने में यकीन रखती है और दिल्ली की मिसाल सब के सामने है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में समाज के सभी वर्ग अब शिरोमणी अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के कुशासन और बुरे प्रबंधों से ऊब चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस सरहदी राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।