दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोप, मोगा में खालिस्तान समर्थक के घर बिताई रात

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली मुख्यमंत्री के खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के आतंकी के घर रुकने के मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने सफाई दी है। संजय सिंह ने कहा की अरविंद केजरीवाल के मोगा में गुरदीप सिंह के घर रुकने के कार्यक्रम के बारे में पंजाब पुलिस को पहले से जानकारी दे दी गई थी और अगर गुरदीप सिंह आतंकी है तो पंजाब पुलिस को अरविंद केजरीवाल को उस घर में रुकने से रोकना चाहिए था। साथ ही संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गुरदीप सिंह को जानते ही नहीं वो तो आम आदमी पार्टी से जुड़े सतनाम सिंह नाम के एक व्यक्ति के कहने पर इस घर में रुकने के लिए गए थे।

इसे भी पढ़िए :  ‘नजीब की मां को पीटा, बहुत हाय लगेगी, युवाओं से पंगा न लो मोदी जी’

 

 

संजय सिंह ने ये भी कहा कि गुरदीप सिंह कोर्ट से तमाम आरोपों से बरी हो चुका है तो ऐसे में उसे आतंकी नहीं कहा जा सकता। संजय सिंह ने एक फोटो जारी करते हुए कहा कि इससे पहले अकाली दल और बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के एक और आरपी सिंह नाम के व्यक्ति से मीटिंग करने और उसके आतंकी होने के आरोप लगाए थे लेकिन यही व्यक्ति तस्वीरों में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। अगर अरविंद केजरीवाल के साथ बैठने वाला व्यक्ति आतंकी है तो ऐसे में प्रकाश सिंह बादल ने भी एक आतंकी के साथ मीटिंग की है और सुखबीर बादल को अपने पिता प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ भी FIR दर्ज करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल बोले- पहले खुद 10 बच्चे पैदा करें फिर हिंदुओं को भड़काएं मोहन भागवत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse