नोटबंदी की बलि चढ़ा एक और शख्स, बैंक की लाईन में तड़प कर तोड़ा दम, ममता ने पीएम को याद दिलाया फर्ज

0
नोटबंदी

नोटबंदी के बाद से ही बैंक और एटीएम के बाहर कतारें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लोग रातों को एटीएम, बैंको के बाहर सोने को मजबूर है। इस सब के बीच पश्चिम बंगाल में एटीएम की कतार में लगे एक शख्स की दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। कतार में खड़े अन्य लोगों में से किसी ने भी इस शख्स को मदद करने की जहमत नहीं उठाई। 30 मिनट तक वह शख्स दर्द से तड़पता रहा, लेकिन सभी लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए अपनी बारी का ऐसे इंतजार करते रहे मानों वहां कुछ हुआ ही न हो।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेताओं ने आयोजित किया बीफ फ़ेस्टिवल, कहा ‘हिन्दुत्व की विचारधारा थोपना चाहती है पार्टी’

इस पर सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए पूछा कि क्या ‘मोदी बाबू’ यह सब देख पा रहे हैं?

इसे भी पढ़िए :  ‘नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट में 1000 फीसदी की बढ़ोत्तरी’

घटना कोलकाता से 60 किमी दूर बैंडेल में शनिवार सुबह हुई। मृत 53 वर्षीय शख्स का नाम कलोल रे चौधरी है जो राज्य सरकार के कर्मचारी थे। वह कूचबिहार में लैंड रेवेन्यू ऑफिस में काम करते थे। चौधरी एटीएम के नजदीक 30 मिनट तक दर्द से तड़पते रहे। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी। उनके परिवार ने मौके पर मौजूद लोगों पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि चौधरी बच जाते अगर उन्हें वक्त पर अस्पताल पहुंचाया गया होता।

इसे भी पढ़िए :  जब टीवी एंकर ने पढ़ी अपने ही पति की मौत की खबर, देखें वीडियो