मंच से गायब, ट्विटर पर एक्टिव
आपको बता दें कि इस महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत अधिक सक्रिय रहे थे। हालांकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मैंने खुद निमंत्रण दिया था, नहीं आने के कारणों का पता नहीं। इसके बाद राजद कोटे के मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव निजी कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएं। इन सबके बीच उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने इस मामले पर कहा कि उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं आये उन्हें पता नहीं।
इससे पहले लालू प्रसाद ने दिन में ही ट्वीट कर सभी बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी थी। लालू के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी शुभकामनाओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तंज भी कसा और लिखा कि मोदी जी, आप अपने वायदे के अनुसार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देते, तो बात बनती। इसी भरोसे में बिहारवासियों ने आपको 31 सांसद जिताये थे। लेकिन अब 3 साल हो गए तब भी आपने कुछ नहीं किया।
लालू के बड़े पुत्र व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बगैर कोई राजनीतिक बात किये सबसे पहले ट्वीट किया था। शुभकामनाओं के साथ उन्होंने विकास की ओर बढ़ते बिहार की बात की थी। साथ में यह भी भरोसा दिलाया था कि आगे भी बिहार तेजी से विकास करता रहेगा।