BJP नेताओं को लालू ने भेजा चूड़ा दही का न्योता, मगर कोई नहीं पहुंचा, जानें क्यों?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

माना जा रहा है कि जिस तरीके से हाल ही में प्रकाश पर्व के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच में जुगलबंदी देखने को मिली थी उसी का परिणाम यह है कि जनता दल यूनाइटेड की तरफ से 2013 में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी नेताओं को पहली बार आमंत्रित किया गया है। शायद नीतीश के बीजेपी नेताओं को आमंत्रित करने के कारण लालू नें भी भाजपा नेताओं को न्योता भेजा। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं की मानें तो जिस अंदाज में लालू के यहां से उन लोगों को दही चूड़ी के भोज में शामिल होने का न्योता मिला था वह उन्हें नागवार गुजरा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा, लालू जी के यहां से हम लोगों को भोज का आमंत्रण आया था। भोला यादव ने फोन किया था मगर जयपुर में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ममें हम लोग काफी व्यस्त हैं और भोज में शामिल नहीं हो पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में लालू यादव के 22 ठिकानों पर आयकर का छापा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse