नोटंबदी के खिलाफ ‘आक्रोश रैली’ में कांग्रेस नेता की मौत

0

नई दिल्ली। नोटबंदी के खिलाफ ‘जन आक्रोश रैली’ में शामिल हुए मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन सिंह का सोमवार(28 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मोदी सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने के बाद ग्वालियर शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  वायरल वीडियो में जाकिर की तारीफ करते दिखे दिग्विजय

शाम 7 बजे गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पिंटो पार्क स्थित डॉ.दर्शन सिंह के निवास पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें कंधा दिया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी के मंत्री को नहीं पता है GST का फुलफॉर्म

पार्टी कार्यकर्ताओं को दर्शन सिंह के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि, पार्टी ने एक बड़ा ही कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। दर्शन सिंह कुशल नेतृत्व करने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में अब नहीं छलकेगा जाम, जाने क्यो?