नोटबंदी का असर: मध्यप्रदेश में नाराज ग्रामीणों ने लूट ली अनाज की दुकान

0
छतरपुर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बरद्वाहा गांव में ग्रामीणों ने कथित तौर पर नगदी खत्म होने और सरकारी उचित मूल्य की दुकान से पिछले कई माह से अनाज नहीं मिलने से नाराज होकर कल दुकान से अनाज लूट लिया।

इसे भी पढ़िए :  अनिल बैजल होंगे दिल्‍ली के नए उपराज्‍यपाल!

बरद्वाहा गांव की सरकारी उचित मूल्य की दुकान के मालिक मुन्नी लाल अहिरवार ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा कि ग्रामीणों के पास अनाज खरीदने के लिए नकद राशि नहीं थी, इसलिए ग्रामीणों ने दुकान से अनाज लूट लिया जबकि पुलिस ने लूट की घटना से इंकार करते हुए कहा कि ग्रामीणों और दुकानदार के बीच राशन को लेकर विवाद हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  जयपुर में भयंकर सड़क हादसा, पापड़ बन गई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

बरद्वाहा गांव के सरपंच नोनेलाल ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों को चार माह से सरकारी उचित मूल्य की दुकान से अनाज नहीं मिल रहा था। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरपंच ने दुकानदार द्वारा ग्रामीणों पर लगाये गए अनाज लूटने के आरोप का खंडन किया।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री की तारीफ में बोले लाल बहादुर शास्त्री के बेटे, 'मेरे पिता की तरह काफी मेहनती हैं पीएम मोदी'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse