रातों-रात मालामाल हुआ मजदूर खाद्दान में मिला किमती हीरा

0
मजदूर

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर की किस्मत रातों-रात चमक गई। दरअसल दीनदयाल नामक एक शख्स जो कि एक खदान में मजदूरी करता है उसे हीरा मिला। उस हीरे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मजदूर दीनदयाल को पन्ना जिले की एक खदान से लगभग 3.39 कैरेट का हीरा मिला है। उन्होंने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा भी करवा दिया है। अधिकारी के मुताबिक, दीनदयाल को ये हीरा जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर देहलान चौकी की हीरा खदान से बुधवार दोपहर को मिला।

इसे भी पढ़िए :  BJP मंत्री की लालू परिवार पर चुटकी, कहा- क्वॉन्टिटी नहीं, क्वॉलिटी में बच्चे पैदा करें

अधिकारी ने बताया कि मजदूर को मिला हीरा रत्न वाली क्वालिटी का है।  इसका वजन करीब 3.39 कैरेट है, जिसकी कीमत लाखों में लग सकती है। हीरा कार्यालय अब हीरे की बोली लगाई जाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत व्यापारी बोली लगाएंगे और निलामी से प्राप्त रकम में से रॉयल्टी की राशि‍ काटकर बाकी की राशि‍ दीनदयाल को दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  शहीद की पत्नी को नहीं मिली ससुराल में जगह, सेना में ली पनाह और बनी ऑफिसर

दूसरी ओर, मजदूर से लखपति बने दीनदयाल ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसने ये हीरा खदान किराए पर ली थी। वो खुद ही इसमें खुदाई करके निकले कंकड़-पत्थर को साफ करता है।  इसी दौरान उसे एक चमकता हुआ पत्थर मिला। उसने तत्काल इसकी जानकारी हीरा कार्यालय को दी। इसके बाद नापतौल के कार्यालय ने हीरा वहीं जमा कर लिया। दीनदयाल को अब नीलामी का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  इस साल भी राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दुर्गा पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे