सबसे ज्यादा कालाधन रखने वाले कारोबारी की न्यूज़ चैनल के स्टूडियो से LIVE गिरफ्तारी, देखें वीडियो

0
कारोबारी

गुजरात के कारोबारी महेश शाह को इनकम टैक्स विभाग ने एकदम अलग अंदाज में गिरफ्तार किया। महेश शाह शनिवार की शाम गुजरात के स्थानीय न्यूज चैनल पर एक टीवी शो के दौरान सामने आए और उन्होंने कहा कि वो इसकी पूरी जानकारी आयकर विभाग को देंगे। शाह ने दावा किया, “वो पैसा मेरा नहीं है. वह पैसा कई लोगों का है जिसमें नेता, बाबू और बिल्डर्स शामिल हैं।”

इस शो के दौरान ही आयकर विभाग के अधिकारियों ने महेश शाह को हिरासत में ले लिया. उनको हिरासत में लिए जाने की घटना का चैनल ने लाइव प्रसारण किया।

इसे भी पढ़िए :  एक बार फिर, बिहार में शराब कंपनियों को तगड़ा झटका

कौन हैं महेश शाह ?

एक आदमी के पास 13 हजार 820 करोड़ का काला धन मिला। जी हां आप ये सुनकर चौंक सकते हैं, लेकिन अहमदाबाद के एक कारोबारी ने खुद ये दावा किया है कि उसके पास 13 हजार 820 करोड़ रुपए का काला धन है। उसने आयकर विभाग को खुद ही इस बारे में बताया है।

अहमदाबाद में रहने वाले महेश शाह नाम के शख्स ने आयकर विभाग को बताया है कि उसके पास 13 हजार 820 करोड़ रुपए का कालाधन है। महेश शाह ने कालेधन पर सरकार की योजना IDS यानी इनकम डिस्क्लोजर योजना के तहत आयकर विभाग को ये जानकारी दी। ये जानकारी देने के बाद से महेश शाह खुद गायब थे।

इसे भी पढ़िए :  अंडरवर्ल्ड से जुड़े हो सकते हैं पारसमल लोढ़ा और रोहित टंडन के तार

क्या है आरोप ?

महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार की स्वैच्छिक आय घोषणा योजना के तहत 30 सितंबर तक सरकार को 45 प्रतिशत टैक्स देकर अघोषित आय घोषित की जा सकती थी। योजना के तहत अघोषित आय पर टैक्स चुकाने के बाद आय की स्वैच्छिक घोषणा करने वाले पर आयकर विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होनी थी। शाह को इसके तहत इन्हें चार किस्तों में 45 प्रतिशत टैक्स भरना था।

इसे भी पढ़िए :  40 लाख लोगों के 600 करोड़ रूपए इनकम टैक्स माफ करेगी सरकार

30 नवम्बर से पहले शाह को टैक्स का पहला 25 प्रतिशत जमा करना था लेकिन मियाद खत्म होने से पहले ही आयकर विभाग ने 28 नवम्बर को ही पूरा डिस्क्लोजर रद्द कर दिया था।

महेश शाह की गिरफ्तारी की लाइव तस्वीरें देखने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें –

वीडियो गुजराती भाषा है, मुमकिन है कि कुछ लोगों को इसे समझने में परेशानी हो सकती है, लेकिन गिरफ्तारी लाइव तस्वीरें आप देख सकते हैं।