बशीरहाट हिंसा: केंद्र पर बिफरी ममता, साजिश का लगाया आरोप

0
ममता

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में जारी अशांति और बशीरहाट में हुई हिंसा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर पर्याप्त सहयोग न देने का आरोप लगाया। उन्होंने अशांति और हिंसा के पीछे साजिश का भी आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि वह बशीरहाट में हुई हिंसा की न्यायिक जांच की सिफारिश करेंगी। उधर, नॉर्थ 24 परगना जिले के एसपी भास्कर मुखर्जी को हटा दिया गया है। सी सुधाकर को नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा, 10 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बंगाल में बाढ़ का कहर, गंगा के बहाव में बच्चा बहा

ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने खिलाफ विरोध करने वाली हर पार्टी को निशाना बना रही है। इसके लिए उन्होंने लालू के ठिकानों पर हुई छापेमारी का भी उदाहरण दिया। सीएम ने आरोप लगाया कि संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होने नोटबंदी और जीएसटी के फैसलों की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने नोटबंदी को भारत का सबसे बड़ा फ्रॉड बताया। उन्होंने इन फैसलों की तुलना इंदिरा गांधी सरकार के दौरान नसबंदी के अभियान से की।

इसे भी पढ़िए :  जानिए चिकनगुनिया पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का 'गूगल ज्ञान'

ममता बनर्जी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का ही संगठन है। केंद्र से सहयोग न मिलने के मुद्दे पर उन्होंने सीआरपीएफ की तैनाती का मुद्दा उठाया। ममता ने कहा कि कश्मीर जल रहा है, एमपी में किसान मर रहा है लेकिन बीजेपी हिंसा रोकने में सक्षम नहीं है। यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। बांग्लादेशी और भोजपुरी फिल्म के सीन को बंगाल का बताकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए ताजा झड़प में दर्जनों घायल
Source: Navbharat Times