मेट्रो में फाइन से बचने के लिए एक शख्स ने 30 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग, पढिए आगे क्या हुआ

0
मुंबई
Source: NBT

मुंबई के मेट्रो स्टेशन में एक अलग ही चौंकाने वाला वाकया सामने आया है, यहां एक 18 साल के युवक मेट्रो ने फाइन से बचने के लिए 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। गनीमत है कि इतनी ऊंचाई से कुदने के बाद भी यह युवक सुरक्षित बच गया। बता दें घटना रविवार रात 8.45 बजे घाटकोपर मेट्रो स्टेशन की है।

 

राजकुमार जो की मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है, यह शख्स टाइल लगाने का काम करता है। राजकुमार ने बताया कि वह साकी नाका स्टेशन से मेट्रो में चढ़ा है और घाटकोपर आया है। घाटकोपर पहुंचने पर उसने टोकन डाला तो ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट खुला नहीं।

इसे भी पढ़िए :  बिहार की राजनीति में भूचाल, तेजस्वी को हटाने पर अड़े सीएम नीतीश

 

सूत्रों से पता चला है, ‘राजकुमार ने बाहर निकलने के लिए AFC गेट से कूदने की कोशिश की जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों ने उससे पुछताछ शुरू कर दी। इसके बाद वह टिकट एरिया के पिछले हिस्से में वापस आया लेकिन वहां मेट्रो कर्मचारियों ने उसे फाइन देने को कहा।’ और कस्टमर केयर डिपार्टमेंट की तरफ ले जाते वक्त राजकुमार किसी भी तरह सुरक्षाकर्मियों से बच कर भागा और बाहर सड़क पर कूद गया जो कि तीन फ्लोर नीचे थी।

इसे भी पढ़िए :  हाइकोर्ट के फैसले से आप नाराज, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार

 

एक मेट्रो अधिकारी की मानें तो, ‘वह नीचे सड़क पर कूदा और तुरंत ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। घाटकोपर पुलिस की मदद से उसे रात 9.15 बजे राजावडी अस्पताल पहुंचाया गया।’

 

30 फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से राजकुमार के ठोढ़ी पर टांके और एक घुटने में फ्रैक्चर आया है। अस्पताल के कर्मचारी के मुताबिक राजकुमार खतरे से बाहर है। मेट्रो अधिकारी से जब यह पूछा गया कि टोकन खरीदने पर भी गेट क्यों नहीं खुला, अधिकारी ने बताया, ‘राजकुमार ने घाटकोपर के लिए टोकन खरीदा था लेकिन वह स्टेशन पर घूम रहा था। टोकन खरीदने के एक घंटे बाद यात्रा पूरी करना जरूरी है नहीं तो टोकन अमान्य हो जाता है।’

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव: BJP के एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को जनता ने नहीं किया पसंद, सभी कैंडिडेट हारे