J&K: सीएम महबूबा मुफ्ती ने नोटबंदी को बताया ऐतिहासिक फैसला

0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार(28 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कीं। उन्होंने नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई दी।

मुफ्ती ने कहा कि नोटबंदी का यह फैसला एक सराहनीय कदम है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कोई आम फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और देशहित में लिया गया फैसला है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इससे लोगों को कुछ दिनों तक मुश्किल होगी।

इसे भी पढ़िए :  एंटी रोमियो अभियान को इलाहाबाद हाई कोर्ट की मंजूरी, लेकिन कानून के तहत काम करने की सलाह

महबूबा ने पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लघंन करने और कश्मीर में आतंकी हमलों पर कहा कि दोनों देशों को दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए। दोनों देशों को हमसाया बनकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी यही दुआ है कि कश्मीर और देश में तरक्की हो, अमन चैन हो, भारत पाकिस्तान के बीच अच्छे रिश्ते बने।

इसे भी पढ़िए :  सीएम नीतीश कुमार ने कहा बिहार की जनता के हित में फैसला किया, वक्त आने पर सबको दूंगा जवाब