जम्मू-कश्मीर: मेटाडोर खाई में गिरी, 4 लोगो की मौत,20 घायल

0
मेटाडोर

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक मेटाडोर पर चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण मेटाडोर सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई जिस कारण उसमें सवार तीन छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में 12 सरकारी अधिकारियों पर गिरी गाज, देश विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वाहन जब उधमपुर शहर से गोल्डी बरमीन की ओर जा रही थी तब इसके चालक ने सुबह करीब नौ बज कर 45 मिनट पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह गोल्डी बुरमीन के नजदीक एक खाई में गिर गयी।

इसे भी पढ़िए :  अब चाहे बर्फ गिरे या पहाड़ दरकें...जम्मू से कभी जुदा नहीं होगा कश्मीर! पढ़िए पूरी खबर

पुलिस और स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को निकाला। एक मामला दर्ज कर लिया गया है।