पांच सितंबर से लखनऊ में शुरू हो जाएगी मेट्रो

0

लखनऊ में पांच सितंबर से मेट्रो शुरु हो जाएगी। इस बात का एलान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। पिछले साल दिसंबर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई थी। आपको बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में पहली बार मेट्रो चलने वाली है। ये मेट्रो लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक 8।5 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 6 सितंबर से सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक आम नागरिक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह पांच सितंबर को लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव: बादल बोले- अकाली दल वालों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं
Click here to read more>>
Source: Hindustan