‘हेमा मालिनी तो रोज खूब शराब पीती हैं… उन्होंने आत्महत्या की…?’

0
हेमा मालिनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाराष्ट्र के विधायक ने एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के लिए विवादित बयान दिया। शुक्रवार (14 अप्रैल) को आचलपुर से विधायक बच्चू कादू ने किसानों द्वारा जान देने वाले मामले पर बात की जा रही थी। बच्चू कदू ने कहा, ‘लोग कहते हैं कि शराब पीने की वजह से किसान सुसाइड कर रहे हैं, ये बिल्कुल गलत है।’ इसके बाद विधायक ने हेमा मालिनी का जिक्र करने वाली बात कहते हुए कहा, ’75 प्रतिशत विधायक पीते हैं, पत्रकार पीते हैं, हेमा मालिनी बहुत ज्यादा पीती हैं, क्या उन्होंने सुसाइड किया?’ हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं। 2016 में उनकी हाजरी केवल 37 प्रतिशत थी। उन्होंने केवल 10 चर्चाओं में भाग लिया और 113 सवाल सदन में पूछे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में बीजेपी महिला सांसद ने एडिश्नल SP को धमकाया, सुधर जाओ वरना .... पढ़िए पूरी खबर

हेमा मालिनी का नाम इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। 2016 में मथुरा के जवाहर बाग में जमीन से कब्जा हटवाने गई पुलिस और लोगों के बीच हुई हिंसा के बाद एसपी सहित 24 लोगों की जान चली गई थी। लेकिन उस मामले पर प्रतिक्रिया देने की जगह हेमा मालिनी ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्‍म की शूटिंग से जुड़ीं फोटोज शेयर कर रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  ये महिला बनना चाहती हैं सिद्धू की PA, कहा- 'बिना वेतन के करूंगी नौकरी'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse