ममता हुई शर्मसार : पैसोे के चक्कर में मां ने किया अपने बच्चे का सौदा….

0

कहते हैं मां दुनिया में सर्वोपरि है, लेकिन त्रिपुरा की इस खबर को पढ़ कर आप का मां शब्द से भरोसा उठ जाएगा ।जी हां त्रिपुरा के लक्ष्मीपुर एडीसी गांव में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली एक महिला ने महज चंद रुपयों के लिए अपने बच्चे को बेच दिया। उसने पिछले महीने 13 अप्रैल को दनशाई  नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक को अपना बच्चा बेच दिया था। बता दे कि इस खबर की पुष्टी महिला के पती ने की है।

इसे भी पढ़िए :  जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ी धज्जियां, दिखाए गए काले झंडे

पती (खानाजोए रींग) का कहना है कि उसने महिला को ऐसा करने से रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला ने 200 रुपयों के लिए बच्चे को बेच दिया। साथ उसने बताया कि जिसे बच्चा बेचा गया हम उससे मिलने गए लेकिन उसने ये कहते हुए बच्चा हमें वापस नहीं किया कि वो बच्चा केवल उसकी मां को ही लौटाएगा।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर रैली में शीला ने विरोधियों को लिया आड़े हाथ, रैली की खास बातें यहां पढ़े

त्रिपुरा के लक्ष्मीपुर एडीसी गांव में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली एक महिला ने महज चंद रुपयों के लिए अपने बच्चे को बेच दिया। उसने पिछले महीने 13 अप्रैल को दनशाई (बाबला) नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक को अपना बच्चा बेच दिया था। इस खबर की पुष्टी महिला के पती ने की है।पती (खानाजोए रींग) का कहना है कि उसने महिला को ऐसा करने से रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला ने 200 रुपयों के लिए बच्चे को बेच दिया।

इसे भी पढ़िए :  लालू बोले- PM मोदी की गोद में चले गए पलटूराम नीतीश

बताते चले कि  15 दिनों के अंदर गरीब आदिवासी परिवार द्वारा बच्चा बेचने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले एक आदिवासी महिला ने अपने पति के इलाज के लिए अपने 11 दिन के बेटे को मजह 5 हजार रुपए में बेच दिया था। इसके अलावा पिछले दो सालों में गरीबी की वजह से बच्चे बेचने की 4 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।