शर्मनाक : रेप के बदले में किया गैंग रेप !

0
रेप

मुजफ्फरनगर : यह घटना मानवता को शर्मसार करने के साथ ही रोंगटे खड़े करने वाली है। रेप पीड़िता के पिता ने बदला लेने के लिए आरोपी की मां के साथ गैंगरेप किया। इस कृत्य में उसके साथियों ने भी सहयोग किया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। देर रात तक पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। न ही पीड़िता का मेडिकल कराया था।

इसे भी पढ़िए :  भिखारी ने मंदिर में चढ़ाया 1.5 लाख का कीमती मुकुट

भोपा थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गत सोमवार की रात वह खेतों पर सिंचाई करने गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति तीन साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गया। दो आरोपियों ने उसकी पत्नी को तमंचों के बल पर आतंकित कर दुराचार किया। आरोपियों ने इस हरकत की वीडियो भी बनाई। इस दौरान दो आरोपी दरवाजे पर खड़े होकर पहरेदारी करते रहे। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। बाद में उन्होंने एक आरोपी को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता का बेटा आरोपी बनाए गए व्यक्ति की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। सीओ अकील अहमद ने भी पीड़िता से पूछताछ की है। उनका कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  अरुण जेटली मानहानि मामले में देरी के चलते HC ने ठोका केजरीवाल पर जुर्माना