मुलायम का पीएम पर जुबानी हमला, कहा- घमंड में चूर हो, लेकिन टिक नहीं पाएगी ये तानाशाही

0
मुलायम

समाजवादी पार्टी के सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को गाजीपुर में आयोजित अपनी चुनावी रैली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। मुलायम सिंह ने कहा, ‘नोटबंदी के मसले पर अच्छा तो यह रहता कि मोदी सरकार सभी दलों को एक साथ बुलाकर विश्वास में लेना चाहिए थे। नोटबंदी कोई छोटी बात नहीं है कि बिना किसी को विश्वास में लिए लागू कर दिया जाये। अब देखिये क्या परिणाम हो रहे है, कितने लोगों की जान चली गई इस फैसले से। कौन हिसाब देगा उनका।’

इसे भी पढ़िए :  इंदौर-पटना ट्रेन हादसा: 100 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 12.5 लाख मुआवजा

मुलायम सिंह ने मोदी को आड़े हाथ लेते हुये कहा, ‘नोटबंदी के मामले पर मोदी धमकी देते हैं, कहते हैं कि गरीब, ईमानदार चैन की नींद सो रहे हैं, क्या हम बेइमान हैं। इतना गंदा शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, अभी वह घमंड में चूर हैं, अगर किसी को घमंड होता है तो वह लंबे समय तक नहीं रहता है।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से चंद घंटें पहले BJP के एकाउंट में आई भारी भरकम रकम, किसने और क्यों जमा कराई?

मुलायम ने आगे कहा, हम सावधान करना चाहते हैं मोदी को, उन्होंने जो नीतियां बनाई हैं उस पर सबको बुलाकर चर्चा करें। लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलेगी। हम अनपढ़ जरूर हैं, गरीब जरूर हैं, लेकिन याद रखिये कि आपातकाल में हमने दिखा दिया था कि हम क्या हैं।’

इसे भी पढ़िए :  नकदी संकट से जूझते देश को पीएम का आश्वासन, कहा- आगे चलकर नोटबंदी का ये फैसला देगा फायदा