नोटबंदी के सवाल पर बोले मुलायम, संसद में बोलूंगा तब सुन लेना

0
मुलायम

नई दिल्ली। नोटबंदी पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव आज(17 नवंबर) संदन में मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोल सकते हैं। बरसठी में कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव के बेटे के तिलक में पहुंचे मुलायम से जब पत्रकारों ने नोटबंदी पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर आज कुछ नहीं बोलूंगा। कल संसद में बोलूंगा तब सुन लेना।

इसे भी पढ़िए :  सीमा पर घर बार छोड़ने वाले लोगों के साथ दिवाली मनाएं PM मोदी: NC  

मुलायम ने कहा कि नोटबंदी पर जनता भी वहीं से मेरी बात सुनेगी। आज केवल आशीर्वाद देने आया हूं। मुलायम केवल पांच मिनट ही पारसनाथ के घर रहे। परिवार वालो को बधाई दी और सभी का अभिवादन करने के बाद रवाना हो गए।

इसे भी पढ़िए :  अब हमेशा के लिए ठीक हो जाएगी केजरीवाल की खांसी, बैंगलुरू में हुई सर्जरी

तिलक कार्यक्रम के लिये बने पंडाल में सिर्फ सांसद, पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं है। कैबिनेट मंत्री के बेटे लकी यादव से वाकी-टाकी पर इजाजत लेने के बाद ही सुरक्षकर्मी किसी को पंडाल में जाने देते।

इसे भी पढ़िए :  अगर कांग्रेस के कहने पर चले सिद्धू तो बनेंगे पंजाब के डिप्टी सीएम !