मुंबई के डोंगरी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरी,कई लोगों के फंसे होने की आशंका

0

मुंबई के डोंगरी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। यह हादसा डोंगरी के जेजे फ्लाई ओवर के पास हुआ है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी भी करीब 35 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मलबे में दबकर घायल हुए 12 लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि इस जर्जर इमारत में दो-तीन परिवार रह रहे थे। अब तक मलबे से कई लोगों को बचाया गया है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर हैं। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव के काम में एजेंसियों की मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  इमारत के गिरने से महाराष्ट्र में आठ लोगों की मौत

Click here to read more>>
Source: NBT