राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

आप नेता अरविंद केजरीवाल हाल में ट्विटर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर यह कहकर निशाना साधते रहे हैं कि सिद्धू कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि सिद्धू ने प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व के साथ मुलाकातों में चुनाव लड़ने को लेकर ‘आश‌ावादी’ रुख नहीं जताया है और उनका यह भी कहना था कि इससे सोनी टीवी के उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट बेकार हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  खुफिया इनपुट: राहुल गांधी की जान के पीछे कई बड़े आतंकी संगठन, सुरक्षा में लगी एजेंसियां

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘यह कॉन्ट्रैक्ट उनकी रोजी-रोटी है। उन्होंने कहा था कि वह तरीका निकालने की कोशिश करेंगे। उनके कांग्रेस और कैम्पेन से जुड़ने को लेकर सैद्धांतिक तौर पर सहमति बनी। 4 दिसंबर को सिंह के साथ हुई एकमात्र मुलाकात में सिद्धू ने साफ तौर पर उनसे कहा कि उनकी पत्नी अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव लड़ेंगी।’

इसे भी पढ़िए :  संजय निरुपम पर BMC चुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा, दिया इस्तीफ

हालांकि, सिद्धू ने अब कांग्रेस के टॉप नेतृत्व को अब यह संकेत दिए हैं कि वह अमृतसर (ईस्ट) विधानसभा से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘सिद्धू दंपति में कौन चुनाव लड़ेगा, इस बारे में हमें 20 दिसंबर को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद ही पता चलेगा।’

इसे भी पढ़िए :  बुजुर्ग को राम राम ना कहना पड़ा भारी, पहले महिला समेत पूरे परिवार को पीटा, फिर घर को लगा दी आग
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse