कैलाश विजयवर्गीय बोलें- नवजोत सिंह सिद्धू जैसों के आने-जाने से BJP को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

0
कैलाश विजयवर्गीय

बीजेपी का दामन छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा। कैलाश ने कहा है कि क्रिकेट से राजनीति में आए सिुद्धू के इस पालाबदल से भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री किशिंग का निधन

उन्‍होंने कहा कि, ‘एक समय ऐसा भी आया था कि जब तत्कालीन भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे बलराज मधोक पार्टी में नहीं रहे थे, तब भी पार्टी पर कोई असर नहीं हुआ था। उनके मुकाबले तो नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी कद काफी छोटा है।’

इसे भी पढ़िए :  सोने की ईंट के बदले लेने आया कैश, जानिए फिर क्या हुआ

विजयवर्गीय ने आगे कहा, ‘सिद्धू गुजरे जमाने के क्रिकेटर रहे हैं। उन्हें राजनीति में पहचान तो बीजेपी में आने के बाद ही मिली। बीजेपी के कारण ही वह सियासी नेता बने। इसलिए सिद्धू जैसे लोगों के आने-जाने से बीजेपी को पंजाब विधानसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’

इसे भी पढ़िए :  अगर हम चाहें तो ममता देश के किसी भी हिस्से में प्रवेश नहीं कर सकती: भाजपा