BMC: नितिन गडकरी ने दिये संकेत, बीजेपी और शिवसेना में हो सकता है गठबंधन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गडकरी से जब पूछा गया कि मेयर किस पार्टी का होगा, तो उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद ही इस पर फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा, “हिंदुत्व के आधार पर दोनों दल मिले थे। बीजेपी और शिवसेना में इस विचार के आधार पर मतभेद नहीं है। पद को सेकंडरी मानते हुए कुछ रास्ता निकलता है तो महाराष्ट्र और मुंबई के लिए बेहतर होगा।” गडकरी ने कहा कि निकाय चुनाव के नतीजों से साबित हो गया है कि महाराष्ट्र में जनमत बीजेपी के साथ है। इसे स्वीकार करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में जनमत संग्रह के पक्ष में गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य

 

गडकरी ने कहा, “सामना में मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में जो लिखा गया, उससे पार्टी के नेता और वर्कर दुखी हुए। दोस्त होने पर भी सामना में बार-बार बीजेपी के खिलाफ लिखा गया। उम्मीद है चुनावों में आई यह कड़वाहट भविष्य में दूर होगी। इससे दोनों पार्टियों को ही फायदा होगा। ”

इसे भी पढ़िए :  उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने डाला वोट
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse