होली के हुड़दंग की आड़ में युवक ने दांत से काट डाले महिला के होंठ

0
होली

होली का त्योहरा आपसी भाईचारे और मिलन का त्योहार है कहा जाता है कि इस दिन कट्टर से कट्टर विरोधी भी पुरानी बैर भुलाकार एक दूसरे से गले मिलते हैं और नए संबंध बनाते हैं। रिश्तों में खटास को मिटाने के लिए होली सबसे बेहतर दिन माना जाता है लेकिन आज कल लोगों का नजरिया और सोच बदलने लगी है। अब होली की आड़ में लोग आपसी रंजिश को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक वारदात पेश आई मायानगरी मुंबई में। खबर है कि मुंबई के सायन इलाके में एक युवक ने महिला को जबरन किस किया और उसके होठों पर काट लिया। उसने होली के हुड़दंग के बीच इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  अनंतनाग में कर्फ्यू, पत्थरबाजों का प्लान फेल

घटना सायन कोलीवाड़ा इलाके की है। पिछले मंगलवार जब महिला दोपहर में टहल रही थी तब चेहरे पर होली का रंग लगाए एक युवक उसकी बिल्डिंग में घुसा और ज़बरदस्ती करने लगा। महिला ने नशे में धुत व्यक्ति को पकड़ लिया मगर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। भागने ने पहले उसने महिला को अपनी बांहों में बुरी तरह जकड़ लिया और जबरन उसके होठों पर किस करने लगे। आरोप है कि इस दौरान वो अंजान युवक इतना उत्तेजित हो गया कि उसने अपने दांते से महिला के होंठ बुरी तरह काट डाले।

इसे भी पढ़िए :  एक किस ने बचाई प्रेम कहानी, वरना लव स्टोरी का हो जाता THE END

महिला की दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं बात की जाये उस पीड़ित महिला की तो उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। इस घटना से फिर एक बार मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है।

इसे भी पढ़िए :  सड़कों पर नमाज नहीं रोक सकता, तो थानों में जन्माष्टमी कैसे रोकूं? : योगी आदित्यनाथ