बस में बिना टिकट कबूतर के सफर करने पर, कंडक्टर को जारी हुआ मेमो

0
बस में बिना टिकट कबूतर के सफर करने पर, कंडक्टर को जारी हुआ मेमो

तमिलनाडु: बस में बिना टिकट एक कबूतर के सफर को लेकर तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (टीएनएसटीसी) ने बस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। बस में एक कबूतर बिना टिकट बस की खिड़की पर बैठकर सफर कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम सरकारी बस इल्लावडी से हारुर टाउन (जनजातीय इलाका) जा रही थी। बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। जब यह हारुर टाउन के पास पहुंची तो ट्रांसपॉर्ट डिपार्टमेंट के इंसपेक्टर्स ने बस में मौजूद यात्रियों के टिकट चेक के लिए बस रुकवाई। उसी वक्त बस में अधिकारियों ने नशे में धुत एक यात्री देखा। जिसके पास एक कबूतर था। वह उस कबूतर से बात कर रहा था।

इसे भी पढ़िए :  AIADMK ने शशिकला और भतीजे दिनाकरन को पार्टी से निकाला, पार्टी चलाने के लिए बनाई गई कमेटी

कबूतर को देखने बाद अधिकारियों ने बस कंडक्टर से पूछा कि क्या उसने कबूतर को टिकट जारी किया है? अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडू में पशुओं और पक्षियों के लिए भी टिकट लिए जाने का नियम है। बस कंडक्टर ने जवाब दिया कि जब यह मुसाफिर बस में चढ़ा, उस वक्त उसके पास कबूतर नहीं था, लेकिन कंडक्टर के इस जवाब से असंतुष्ट होकर अधिकारियों ने उसे मेमो जारी कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में भजन गायक पर हुई नोटों की बारिश, डेढ़ करोड़ के गुलाबी नोटों में डूबे कलाकार ! जरूर देखें वीडियो

आपको बता दें कि, तमिलनाडू में सरकारी बसों में पशुओं और पक्षियों के लिए भी टिकट लिए जाने का नियम है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों के मुंह पर तमाचा, पुलिस भर्ती में उमड़े कश्मीरी युवा

Click here to read more>>
Source: aaj tak