जयपुर में कांग्रेस का 15 विपक्षी दलों के साथ साझा विरासत बचाओ सम्मेलन का किया गया आयोजन

0

जयपुर के बिडला सभागार में कांग्रेस का 15 विपक्षी दलों के साथ साझा विरासत बचाओ सम्मेलन के नाम से विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई। कांग्रेस और 15 विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी में कमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के हाथ में रही। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोला और याद दिलाया कि मोदी सरकार चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही है। वक्ताओं ने कहा कि 2014 के चुनाव अभियान के दौरान बीजेपी ने हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करने का वायदा किया था। लेकिन इस सरकार में युवा निराश है।

इसे भी पढ़िए :  जवाबी रणनीति तैयार, पाकिस्तान को ऐसे सबक सिखाएगी मोदी सरकार

Click here to read more>>
Source: Eenadu India