पाकिस्तान विश्व के मानचित्र से मिट जाएगा: निर्मल सिंह

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान पर जम्मू कश्मीर में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने गुरुवार(27 अक्टूबर) को कहा कि पड़ोसी देश एक विफल राष्ट्र है और एक ऐसा समय आएगा जब वह विश्व के मानचित्र से मिट जाएगा।

सिंह ने कहा कि ‘‘ऐसा समय आएगा जब पाकिस्तान विश्व के मानचित्र पर नहीं होगा। उसका वही हश्र होगा जो बांग्लादेश के निर्माण के समय हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंकी लांच पैडों पर सर्जिकल हमले के बाद पाकिस्तान चिड़चिड़ा हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ, कहा- दम है तो सामने से वार करो

उन्होंने कहा कि ‘‘वह अब लगातार संघषर्विराम का उल्लंघन कर रहा है तथा जम्मू कश्मीर में अस्थिरता फैलाने के लिए आतंकवादियों को भेज रहा है। कश्मीर घाटी में जो कुछ हो रहा है, उसे वह ही हवा दे रहा है।’’

इसे भी पढ़िए :  ‘टॉक टू एके’ के जरिए केजरीवाल आज होंगे जनता से मुखातिब

सिंह ने दावा किया कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में जो जबर्दस्त अभियान चलाया, उससे पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। वह वैश्विक मानचित्र पर अलग-थलग हो गया है और वह एक विफल एवं आतंकवादी देश बन गया है।’’

इसे भी पढ़िए :  क्यों पाकिस्तान ने हाफिज सईद को माना आतंकवादी? क्या है ‘नापाक प्लान’, पूरी खबर विस्तार से पढ़ें

उपमुख्यमंत्री सांबा जिले के राजेंद्रपुरा गांव में बिग्रेडियर राजेंद्र सिंह के 69 वें शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।