‘नोटबंदी के बाद पैसे वाली बुआ बहुत तकलीफ़ में हैं’- अखिलेश यादव

0
अखिलेश यादव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। सीएम ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा, ‘जो सरकारें जनता को दुख देती हैं, जनता उस सरकार को हटा देती है।’ अखिलेश ने मायावती को बुआ बुलाते हुए तंज भी कसा।

इसे भी पढ़िए :  2019 में मोदी से मुकाबला करने की किसी में क्षमता नहीं : नीतीश

बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, ‘पैसे की माला को लेकर हमारी बुआ (मायावती) तकलीफ में हैं।’ अखिलेश मायावती को बुआ बुलाकर तंज कसते हैं। अखिलेश ने किसानों को नोटबंदी के कारण हो रही समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के लिए कुछ छूट होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी समझदारी भरा कदम नहीं था जिसका परिणाम जनता भुगत रही है।

इसे भी पढ़िए :  गया चरण दिनकर बने बीएसपी विधायक दल के नेता

यूपी के सीएम ने कहा कि इस सरकार (केंद्र सरकार) ने जनता को दुख दिया है, परेशानी दी है। इससे पहले अखिलेश यादव ने नोटबंदी को पीएम मोदी को पत्र भेजा था। सीएम ने पत्र लिखकर सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और दवा की दुकानों पर 500 और 1000 के पुराने नोटों की स्वीकार्यता को कम से कम 30 नवंबर तक बढ़ाने का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़िए :  विकास की खुली पोल, बीच सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत