वीडियो में देखिए- गुड़गांव में ‘मजनू’ की कैसे हुई पिटाई

0
गुड़गांव

गुड़गांव : हरियाणा के गुड़गांव में छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को उस वक्त भारी पड़ गया, जब बीच सड़़क महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। बता दें कि यह मामला ऐसे समय में हुआ जब कुछ दिन पहले ही गुड़गांव में ऑटो सवार कुछ लोगों ने एक महिला का गैंगरेप किया था और उसकी 9 महीने की बेटी की जमीन पर पटक दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  मायावती समेत चार बसपा नेताओं के खिलाफ दयाशंकर की मां ने दर्ज कराया केस

छेड़छाड़ की घटना शनिवार रात की है। घटना से संबंधित एक विडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की अपना हाथ लड़के से छुड़ाती है। इसके बाद एक व्यक्ति बीच-बचाव के लिए आता। तभी एक महिला सामने आती और लड़के को चप्पल उठा कर मारती है। वह लड़का दोनों महिलाओं से कुछ देर तक बहस करता रहता है। विडियो में आवाज म्यूट है जिससे यह पता नहीं चल पा रहा कि दोनों के बीच क्या बहस हुई।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : पहलगाम में पूरी रात चला एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर