इन दलितों की दर्द भरी दास्तां सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दल‌‌ित की बेटी को गुंडे उठा कर ले गए

नीमखेड़ा में रह रहे दलितों का आरोप है कि एक परिवार की एक लड़की को चुनाव में वोट न देने पर सरपंच व उसके पक्ष के दबंग लोग उठा कर ले गए थे। इस पर दलित परिवार ने शिकायत की तो सरपंच ने उनका पानी व बिजली काट दी और उन्हें लगातार डरा-धमकाते रहे।
dalit3
दलित परिवार ने सरपंच व दबंग लोगों के अत्याचारों से तंग आकर गांव से पलायन भी कर दिया। उन्होंने एससी-एसटी आयोग से शिकायत की। जिस पर बुधवार को आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह नीमखेड़ा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की बात सुनने के बाद पुलिस विभाग से नाराजगी जताते हुए तुरंत मामले में कर्रवाई निर्देश दिए।

इसे भी पढ़िए :  योगी ने सत्ता में आते ही दिखाए तेवर, प्रशासन सख्त... जौनपुर में बंद हुआ पहला बूचड़खाना

इस दौरान उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद हो चुका है, लेकिन आज मेवात को देखकर नहीं लगता की यहां पर दलित लोग आजादी से जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते आज दलित गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। इस मुद्दे पर आयोग चुप नहीं बैठेगा।

इसे भी पढ़िए :  यूपी की तर्ज पर अब जयपुर में भी 'एंटी-रोमियो' स्क्वॉड का गठन, मनचलों पर ऐसे कसेगी नकेल
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse