प्रेमी को धोखा देना पड़ा महंगा, प्रेमिका ने लगाई मंडप में आग….

0
प्रेमी
प्रतिकात्मक तस्वीर

‘रिवॉल्वर गर्ल’ के बाद अब एक और ऐसी महिला की खबर सामने आई है जिसने प्रेमी की शादी के पंडाल में आग लगा दी। उस महिला को जब पता चला कि उसका प्रेमी उसे धोखा देकर किसी और से शादी कर रहा है तो महिला ने उसकी शादी के मंडप में आग लगा दी। इससे पहले रविवार को महिला ने अपने प्रेमी की गाड़ी में  भी आग लगा दी। महिला ने  दावा किया है कि उसने यह गाड़ी गिफ्ट दी थी।

इसे भी पढ़िए :  प्रेम प्रसंग में नाबालिग ने ली युवक की जान

पुलिस ने बताया कि 36 साल कि महिला ने अपने 33 साल के प्रेमी की गाड़ी में आग लगा दी थी जिसके बाद लड़के ने FIR भी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर विजयसिंह गायकवाड़ ने बताया की ‘जांच जारी थी उसी बीच बुधवार को लड़के की ओर से एक और शिकायत आई कि किसी ने उसकी शादी के एक दिन पहले पंडाल में आग लगा दी है।’

इसे भी पढ़िए :  मोनिका घुर्डे हत्या मामला : आरोपी ने बताया, विडियो बनाने के लिए उतारे थे कपड़े

महिला का कहना है कि वह उसने लड़की के परिवार को सारी कहानी बता दी लेकिन फिर भी बात नहीं बनी और फिर उसने यह फैसला लिया। उसने दावा किया कि उसका पिछले 6 साल से उस लड़के से अफेयर था और उसने शादी का वादा किया था। उसने कहा कि उसके प्रेमी बिना उसे बताए किसी और से शादी करने का फैसला कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं, जिसने बाद उसने  दोनों जुर्म करने की बात मान ली हैं।

इसे भी पढ़िए :  सरेआम किया प्यार का इजहार, मिली ऐसी सज़ा कि छोड़ना पड़ा शहर, देखिए वीडियो