राजनीति में आने के सवाल पर रजनीकांत ने दिया ये जवाब

0
रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत आठ साल के बाद चेन्नई में चार दिनों तक अपने फैंस से मुलाकात कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंईने राजनीति में आने को लेकर किए गए सवाल का बेबाकी से जवाब दिया और अपने प्रशंसकों को कुछ नसीहतें भी दीं. रजनीकांत आखिरी बार 2009 में अपनी फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’ की रिलीज के बाद फैंस से मिले थे. उन्होंयने पहले ही कहा था कि वो 15 से 19 मई तक अपने फैंस से मुलाकात करेंगे.

इसे भी पढ़िए :  हे भगवान! दर्जी के पास से मिले 30 लाख रुपये के नए नोट और 2.5 किलो सोना

रजनीकांत ने ट्विटर पर लिखा है कि अपने फैंस से मिलकर मुझे काफी अच्छा लगा. उन्होंेने अपने प्रशंसकों को सलाह दी कि वो सिगरेट और शराब को हाथ न लगाएं.

फैंस से मिलने के बाद पत्रकारों ने रजनीकांत से राजनीति में आने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है. हालांकि उनके प्रशंसक चाहते हैं कि वह राजनीति में आएं. उनके फैंस को लगता है कि रजनीकांत राजनीति की गंदगी दूर कर सकते हैं और वही तमिलनाडु को बचा सकते हैं.

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में सुलग रहे स्कूलों पर राज्य सरकार ने कहा- हर स्कूल को नहीं दे सकते सुरक्षा

अपने फैंस को संबोधन करते हुए सुपस्टार रजनीकांत ने कहा कि 21 साल पहले एक राजनीतिक एलायंस को सपोर्ट करना उनकी गलती थी, ये एक राजनीतिक दुर्घटना थी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होते भी हैं, तो गलत लोगों को वो पार्टी में शामिल नहीं होने देंगे. पार्टी को ऐसे लोगों से दूर रखेंगे.

इसे भी पढ़िए :  'बाल पकड़कर ममता बनर्जी को बाहर निकालने' वाले बयान के खिलाफ BJP नेता पर FIR दर्ज, इमाम ने जारी किया फतवा   

आठ साल पहले रजनीकांत के जन्मदिन पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी होने से भगदड़ मच गई थी. उसके बाद उन्होंने अपने फैंस से मिलना बंद कर दिया था. रजनीकांत नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से किसी को चोट पहुंचे या दुख का सामना करना पड़े. लेकिन अब 8 सालों बाद रजनीकांत ने अपने फैंस से दोबारा मिले.