पंजाब: सिद्धू को झटका, AAP में शामिल होंगे बैंस बंधु

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा देकर अवाम-ए-पंजाब नाम से नया मोर्चा बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को तगड़ा झटका लगा है। बैंस बंधु अब सिद्धू का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल होने जा रहे हैं।

आवाज-ए-पंजाब मोर्चा का हिस्सा रहे बैंस बंधु अगले साल होने जा रहे चुनाव के लिए आज(21 नवंबर) आप के साथ हाथ मिला सकते हैं। बीते 16 नवंबर को एसवाईएल के मुद्दे पर विधायक के तौर पर इस्तीफे का एलान करने वाले सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस आज(सोमवार) संवाददाता सम्मेलन में अपने अगले कदम का एलान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र और ममता सरकार में टकराव जारी, बंगाल व्यापार शिखर सम्मेलन में नहीं गए जेटली

अभी बैंस बंधुओं की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आप के एक नेता ने रविवार(20 नवंबर) कहा कि कल संवाददाता सम्मेलन होगा, जिसमें बैंस बंधु और आप के पंजाब संयोजक गुरप्रीत सिंह और पंजाब प्रभारी संजय सिंह उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस नेता ने कहा- राहुल का नेतृत्व मंजूर नहीं, उनसे राजनीति नहीं बिजनेस करवाइए

आप नेता ने कहा कि बैंस बंधु और आप के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद यह फैसला हुआ है। आप के संगठन निर्माण के प्रमुख दुर्गेश पाठक ने कहा कि ‘बैंस बंधु के साथ गठबंधन होगा।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव में कसाब की एंट्री! अमित शाह बोले- कसाब को खत्म किए बिना नहीं होगा राज्य का भला