राम जन्मभूमि : निर्मोही अखाड़ा के महंत भास्कर दास का निधन

0
राम जन्मभूमि : निर्मोही अखाड़ा के महंत भास्कर दास का लंबी बीमारी के बाद निधन

राम जन्मभूमि मामले में पक्षकार और निर्मोही अखाड़ा के महंत भास्कर दास का लंबी बीमारी के निधन हो गया। उनका निधन शनिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से हो गया। 90 साल के भास्कर दास को दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को फैजाबाद के निजी अस्पताल हृदय हर्षण संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को तड़के 3 बजे की भोर उन्होंने अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़िए :  अलविदा ‘अम्मा’: जयललिता के संघर्ष की अनकही दास्ता...

आपको बता दें कि महंत भास्कर दास निर्मोही अखाड़े के सरपंच और नाका हनुमान गढ़ी के महंत थे। भास्कर दास के निधन पर संतों और महात्माओं ने दुख जताया है। राम मंदिर के पक्षकारों में शोक छा गया है। भास्कर दास का पार्थिव शरीर उनके श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए हनुमानगढ़ी में रखा जाएगा। महंत भास्कर दास का अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू तट पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  हार्ट अटैक के बाद ECMO पर अम्मा, जानिए कैसे काम करता है ये सिस्टम

Click here to read more>>
Source: aaj tak