रामदेव ने लालू को बताया ‘देश की धरोहर’, भतीजी से तेजप्रताप की शादी की अटकलें तेज

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसके साथ ही रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को भी सराहा और कहा कि इससे कहीं भी आर्थिक मंदी की स्थिति नहीं है। हालांकि उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लालू से नोटबंदी पर नहीं, बल्कि रोगबंदी पर चर्चा हुई। येागगुरु ने कहा, ‘लालू देश की राजनीतिक धरोहर हैं और उनका स्वस्थ रहना देश की राजनीति के लिए जरूरी है।’

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए कैसे इस पोस्टमास्टर ने एक करोड रुपये कालेधन को 10 मिनट में कर दिया सफेद

इधर, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी ट्वीट कर योग गुरु को कुशलक्षेम पूछने के लिए आने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने रामदेव से मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘बाबा रामदेव जी ने कहा, ‘आप सामाजिक, राजनीतिक धरोहर हैं, देश की राजनीति के लिए आपका स्वस्थ रहना आवश्यक है।’ कुशलक्षेम पूछने के लिए बाबा का धन्यवाद।’

इसे भी पढ़िए :  विकास रैली में बोले सीएम खट्टर, कोई नेता सरकारी नौकरी लगवाने के लिए फोन न करे

पत्रकारों द्वारा नोटबंदी के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर कहीं भी आर्थिक मंदी की स्थिति नहीं है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि नोटबंदी को लेकर लोगों को कुछ दिन धर्य रखना होगा। इसके बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने भी माना मोदी का लोहा, नोटबंदी के फैसले को बताया जरूरी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse