रामदेव ने लालू को बताया ‘देश की धरोहर’, भतीजी से तेजप्रताप की शादी की अटकलें तेज

0
योगगुरु
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

योगगुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। रामदेव ने लालू प्रसाद को देश की राजनीतिक धरोहर बताया।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश राज में कहां गया किसानों का 1200 करोड़ रुपया, जवाब बना अधिकारियों के गले की फांस

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से रामदेव की भतीजी की शादी को लेकर आई खबरों के बीच लोग योगगुरु की इस पटना यात्रा के कई मायने निकाल रहे हैं। हालांकि रामदेव ने आरजेडी अध्यक्ष से किसी भी रिश्तेदारी की बात से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह सब मीडिया का फैलाया गॉसिप है।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव ने हरभजन सिंह से लड़ाया पंजा, भज्जी को कंधे पर उठाकर बाबा बोले- मैं फक्कड़ आदमी हूं

रामदेव ने कहा कि उनका पटना आने का मकसद राजनीतिक नहीं, बल्कि पतंजलि का कार्यक्रम है। इसके बाद जब उन्होंने सुना कि लालू प्रसाद की तबियत खराब है तो उनसे मिलने चले गए। योगगुरु रामदेव सुबह लालू प्रसाद के आवास पहुंचे और उन्हें योगाभ्यस भी कराया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर लालू ने पूछा- 50 दिन बाद PM मोदी इस्तीफा देंगे या मुंह छिपाते फिरेंगे?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse