दिल्ली में नबालिग रेप पीड़िता की मां को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, घायल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पुलिस ने बताया कि महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन किया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

गौरतलब है कि महिला ने 12 दिसंबर को जामिया नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी से छह महीने तक बलात्कार किया गया। पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली जोकि एक बिल्डर है, जबकि अन्य की पहचान की जानी है।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल को एक और झटका, आप MLA पर लगा तंत्र मंत्र और काला जादू का आरोप

आरोपी ने अपराध की फिल्म बना ली थी और वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी थी। जब पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया तब उसे तीन महीने का गर्भ था. मां ने फिर एक एनजीओ के जरिए पुलिस से संपर्क किया।

इसे भी पढ़िए :  इस्तीफे के बाद जंग ने कहा: कोई राजनीतिक कारण नहीं, मां के लिए दिया इस्तीफा

भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की धाराओं में एक मामला दर्ज कर लिया गया. मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  खुफिया रिपोर्ट में पाक की नापाक साजिश का खुलासा, सीमापार से भारत भेजे जाएंगे 100 आतंकी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse