गर्मी ने निकाला दम, बदहवास घोड़ा शीशा तोड़ कर कार में जा घुसा, देखिए वीडियो

0
गर्मी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्से लू और भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी का प्रकोप कुछ ऐसा है कि इंसान तो इंसान, जानवर भी बदहवास हैं। जयपुर में गर्मी ने एक घोड़े को इतना उन्मादी बना दिया कि वह सड़क पर खड़ी कार में ही जा घुसा। वहीं, मुरादाबाद में सप्तक्रांति एक्सप्रेस के यात्री AC ने चलने से आपा खो बैठे और उन्होंने ट्रेन ही रुकवा दी। बता दें कि दिल्ली में रविवार को पारा रेकॉर्ड 47 डिग्री पर था। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ समेत कई शहरों में रविवार न केवल इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बल्कि कई सालों के रेकॉर्ड भी टूटे।

इसे भी पढ़िए :  इस शख्स के अकाउंट में आए 1 नहीं, 2 नहीं... बल्कि पूरे 100 करोड़ रूपए, जानिए किसने डाले इतने पैसे

स्काइमेटवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत को इस हीटवेब से राहत मिलने आसार नहीं दिख रहे हैं। अगले 24 घंटे में तापमान में थोड़ा और इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाके हीटवेब से जूझ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: यूपी में पोस्ट ऑफिस से हुई 6.5 लाख रुपये की लूट

जयपुर में गर्मी से बदहवास होकर एक घोड़ा कार के सामने वाला शीशा तोड़कर उसमें जा घुसा। इस हादसे की तस्वीरें काफी वायरल भी हुईं। आसपास मौजूद लोगों ने गाड़ी में फंसे घोड़े को चोटिल हालत में बाहर निकालने की कोशिश की और कुछ ने इस हादसे का वीडियो शूट कर लिया।
अगले पेज पर देखिए वीडियो

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक से महिलाओं की स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित हो रही है: BJP
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse