घटक दल जदयू के विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि इस तरह के बयान से केवल नुकसान ही होगा। उन्होंने कहा कि राजद विधायकों को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।
आपको बता दें कि ऐसी मांग पहली बार नहीं उठी है, इससे पहले भी आरजेडी खेमे से तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठती रही है। इससे पहले भी भागलपुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा था कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। नीतीश कुमार ने लालू यादव का स्थान लिया था। अब तेजस्वी यादव नीतीश कुमार का स्थान लेंगे। मंडल ने कहा थआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात का बुरा नहीं मानना चाहिए। साथ ही मंडल ने दावा किया था कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। इसका नतीजा जल्द ही देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम देखिए – cobrapost good morning में