RSS नेता जगदीश गगनेजा का निधन, अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने मारी थी गोली

0
RSS

RSS के वरिष्ठ नेता जगदीश गगनेजा की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई है। खबर है कि कुछ दिनों पहले अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने उन्हें गोली मार दी थी। उनके निधन के बाद भाजपा नेता साहनी और श्वेत मालिक की प्रेस कोन्फ्रेंस रद्द कर दी गयी है। निधन के बाद पुलिस अलर्ट कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अब मेट्रो देगी मंहगाई का झटका, किराया 66 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश

गौरतलब है कि जालंधर के भीड़ भाड़ वाले ज्योति चौक इलाके में 6 अगस्त की रात RSS के पंजाब के सह संघचालक जगदीश गगनेजा को कुछ अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने गोली मारी थी जिसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक देखते हुए डी.एम.सी.लुधियाना ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत में सुधार होने लगा था लेकिन एक सप्ताह से गुर्दे के संक्रमण के अनियंत्रित होने की वजह से उनकी हलत और गंभीर हो गई। बुधवार सुबह 9.10 पर उनकी मृत्यु हो गयी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे जालंधर में किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटिश संस्था ने हिंदू संगठन से कहा- RSS से दूरी बनाओ